पहचान @2050 – हिंदी कहानी मजेदार

Rate this post

पहचान @2050 (बच्चों की कहानियां मजेदार)- हिंदी कहानी मजेदार (Future story):

बच्चों की कहानियां मजेदार– आज दुनिया में, इंसानों ने अपनी पहचान के लिए, अपने अपने धर्म, जाति, मज़हब बना रखे हैं| जिनके आधार पर हम, इंसानों की पहचान कर पाते हैं लेकिन, समय बदल रहा है और तकनीकी युग में, अपनी पहचान बनाने का माध्यम, सोशल मीडिया बनता जा रहा है| जिस तरह से वक़्त बदलता जा रहा है| आने वाले समय की, कल्पना तो की ही जा सकती है| इसी पर आधारित कहानी, पहचान @2050 लिखी गई है| जिससे हम, आने वाले समय में, इन्सानों की पहचान करने के, मापदंडों को समझ सकेंगे| साल 2050 शुरू हो चुका था| अब गाड़ियां, ज़मीन में चलने के साथ साथ, आसमान में भी उड़ने लगी थी लेकिन, वातावरण इतना दूषित हो चुका था कि, लोग घर से बाहर, बिना सुरक्षा उपकरणों के नहीं निकल सकते थे| गर्म प्रदेशों में, बाहर झुलसा देने वाली गर्मी, पूरे साल बनी रहती थी और जहाँ, सालों पहले बर्फ़ीली पहाडियां हुआ करती थीं| वह जगहें, अब पानी में डूब चुकी थीं| ताज्जुब की बात तो यह थी कि, वक़्त के साथ, विश्व की आबादी, पिछले 50 सालों की तुलना में, घटकर आधी से भी कम हो चुकी थी| दरअसल दो दशक, पहले बड़े बड़े बर्फ़ के पहाड़ पिघलने की वजह से, समुद्र के जलस्तर में अविश्वसनीय वृद्धि हुई, जिससे विश्व का, आधे से ज़्यादा क्षेत्रफल, पानी में समा गया लेकिन, इसके बावजूद भी, इंसानों ने अपने रहने के, ज़बरदस्त तरीक़े खोज लिए| अब दुनिया में, कोई देश नहीं बचा था| हर व्यक्ति का, अपना सोशल मीडिया ग्रुप ही, उसका देश होता था| आज यहाँ लोगों को, उनके नाम से नहीं बल्कि, उनके वर्चुअल पहचान से जाना जाता है| अब कोई भी धर्म नहीं बचा था और न ही, किसी की जाति बची थी| लोगों को, उनके नंबर और क्यू आर कोड से पहचाना जाता था| जिसके जितने फॉलोअर्स, वह उतना ही बड़ा आदमी| सबकी अलग दुनियाँ थी| हर इंसान की एक वर्चुअल पहचान होती थी| जिसके माध्यम से, सभी को अपना, एक डिजिटल अवतार बनाकर रखना पड़ता था| ज़्यादातर कामों में, यह डिजिटल अवतार जाकर, इन्सानों के ज़रूरी काम करता था| जैसे बैंक जाना, किसी से मीटिंग करना या किसी के साथ डेटिंग करना इत्यादि| बाहरी कामों को इन्सान, घर बैठे ही अपने अवतार के माध्यम से, वर्चुअल दुनिया में जाकर करते हैं| जिससे, उन्हें असली ज़िंदगी का अनुभव होता है| एक दिन, एक हॉस्पिटल में एक बच्चे का जन्म होता है|

पहचान @2050
Image by Yair Ventura Filho from Pixabay

बच्चे के पैदा होते ही पहचान के तौर पर M29 नंबर दिया जाता है| इसी नंबर के आधार पर, पाँच साल बाद लड़के की उंगलियों के निशान और आँखों के आधार पर QR कोड बनाया जाएगा| बच्चा पैदा होने से, उसके माता पिता बहुत ख़ुश थे| उन्होंने तुरंत अपने बच्चे के सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाये| M29 बहुत भाग्यशाली था क्योंकि, उसके पैदा होते ही, उसके फ़ॉलोवर बढ़ने लगे| दरअसल, M29 के पिता, एक बहुत बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे| जिसकी वजह से, लड़के के पैदा होते ही, तेज़ी से उसकी पहचान बढ़ने लगती है| M29 के पैदा होने की ख़ुशी में, उसके पिता एक हवाई पार्टी रखते हैं| जहाँ उड़ने वाले रेस्टोरेंट में, सभी मेहमानों को, डिनर के लिए बुलाया जाता है| हालाँकि, पार्टी में ज़्यादातर मेहमानों के वर्चुअल अवतार आये होते हैं| M29 के पिता, पार्टी में आए हुए मेहमानों को संबोधित करते हुए, अपने बच्चे के सोशल मीडिया अकाउंट्स, सभी के सामने प्रदर्शित करते हैं ताकि, लोग उनके बेटे M29 की साख बढ़ाने में, मदद कर सकें| पार्टी में आए हुए मेहमानों को खाने के तौर पर, छोटी छोटी कैप्सूल दी गई थी और पीने के लिए, एनर्जी ड्रिंक| दरअसल, वातावरण ख़राब होने की वजह से, अब खेती करना लगभग, असंभव हो चुका था| कुछ ही, ऐसे आयरलैंड बचे थे जहाँ, थोड़ा बहुत खेती की जा सकती थी लेकिन, वहाँ रहने वाले लोगों की, कोई वर्चुअल पहचान नहीं होती थी| दरअसल, ऐसे आयरलैंड में दुश्मन देशों का ख़तरा होता था इसलिए, यहाँ रहने वाले लोगों को, इंटरनेट की दुनिया से, छुपाकर रखा जाता था| अब खेती करने वाले किसानों को, वैज्ञानिक का दर्जा दिया जा चुका था और किसानों को, विशेष सुरक्षा प्रदान की जाती थी| एक छोटा सा आयरलैंड, M29 के पिता का भी था जिसमें, वह औषधियों की खेती करवाया करते थे और उसी के माध्यम से, उन्होंने एनर्जी ड्रिंक और टैबलेट का उत्पादन किया था| जिसका लुप्त, पार्टी में आए हुए सभी मेहमान, उठा रहे थे|

हिंदी कहानी मजेदार
image by Picryl.com

पार्टी ख़त्म होते ही, मेहमान अपनी अपनी उड़ने वाली कारों में वापस लौट जाते हैं लेकिन, M29 नाइन के पिता अपने बेटे को, डिजिटल दुनिया में प्रमोट करने में लगे हुए थे| तभी उन्हें, हैकर्स के द्वारा धमकी मिलती है कि, वह उनके बेटे के सभी अकाउंट डिलीट कर देंगे जिससे, M29 का अस्तित्व, इस दुनिया के लिए ख़त्म हो जाएगा| हैकर्स की माँग थी कि, वह अपने आयरलैंड का पता बता दें| इस धमकी से, M29 के पिता घबरा जाते हैं| वह तुरंत, पुलिस को इसकी जानकारी देते हैं| जानकारी मिलते ही, डिजिटल पुलिस हैकर्स को ढूंढने में लग जाती है| कुछ ही घंटों की ट्रैकिंग के बाद, पुलिस को हैकर्स की लोकेशन पता चल जाती है| लोकेशन का पता चलते ही, पुलिस के कान खड़े हो जाते हैं क्योंकि, हैकर्स इनकी पहुँच से बहुत दूर, किसी दूसरे ग्रह से, धमकी दे रहे थे और यह भी बता पाना असंभव था कि, हैकर्स असली इंसान है या, किसी के बनाए हुए, रोबोट्स जो, इस तरह के अपराधों को, अंजाम दे रहे हैं| पुलिस के पास, ऐसी कोई तकनीक नहीं थी जो, दूसरे ग्रह जाकर, अपराधियों को गिरफ़्तार कर सकें इसलिए, मजबूरी में M29 के पिता, अपने आयरलैंड की जानकारी, हैकर्स को दे देते हैं और कुछ ही दिनों में, वह आयरलैंड परमाणु हमले से, तबाह कर दिया जाता है| दरअसल हैकर्स, पृथ्वी में इंसानों की खेती, पूरी तरह बर्बाद करना चाहते थे ताकि, उन्हें मजबूरी में, उनके ग्रह से अनाज का, आयात करना पड़े जिससे, हैकर्स अपने ग्रह की, इकोनॉमी बढ़ा सकें और इसी घटना के साथ, यह कहानी ख़त्म हो जाती है|

आधुनिक कहानियां मेरी दुनिया (Meri Duniya)- सबसे अच्छी कहानी

इंटरनेशनल सेल्समैन | MOTIVATIONAL SHORT STORY IN HINDI
Click for बच्चों की कहानियां मजेदार

Leave a Comment