पावर कार (Power car)- स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी विथ मोरल

4/5 - (1 vote)

पावर कार (Power car)- स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी विथ मोरल (कार की कहानी):

पावर अर्थात शक्ति जो, एक ऐसा उपहार है जिसे, प्राप्त करते ही कोई भी व्यक्ति वास्तविकता से परे पहुँच सकता है लेकिन, क्या पावर इन्सान को संतुष्ट कर सकती है? इस तथ्य को समझने के लिए चलते हैं, एक ख़ूबसूरत कहानी की ओर| जिसका नाम है, पावर कार (Power car) शहर से दूर एक छोटा सा गाँव था| माना जाता है कि, उस गाँव में कभी एलियंस राज किया करते थे लेकिन, हज़ारों वर्ष पूर्व पृथ्वी में मची उथल पुथल ने, उन्हें दूसरे ग्रह जाने पर मजबूर कर दिया और तब से यहाँ, निरंतर जन जातियों का विकास होता रहा और आज इस गाँव के लोग, शहर की चमक दमक से दूर बड़े मज़े से, प्राकृतिक वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे| इसी गाँव में आर्यन नाम का एक लड़का, अपने दादा दादी के साथ रहता था| आर्यन बचपन से ही पैरों से चल पाने में असमर्थ था| कहीं आने जाने के लिए, उसे बैसाखी के सहारे की ज़रूरत पड़ती थी| आर्यन के माता पिता बचपन में ही गुज़र गए थे| तभी से उसके दादा दादी ही, उसका एकमात्र सहारा हैं| आर्यन अपने घर में बैठे हुए, दुनिया भर घूमने का सपना देखा करता था| वह अक्सर सोचा करता कि, अगर उसके पास पैर होते तो, वह दुनिया भर की अच्छी अच्छी जगह घूम पाता| आर्यन के दादा लकड़ी के कारीगर थे| वह तरह तरह की मूर्तियाँ बनाया करते थे|

पावर कार (Power car)- स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी विथ मोरल:
Image by Wikimedia Commons

आर्यन भी अपने दादा के काम में हाथ बँटाता लेकिन, अब बड़ा हो चुका था| उसे लगने लगा था कि, वह कब तक गाँव में ही फँसा रहेगा| उसे बाहर निकलना चाहिए| शायद कोई न कोई रास्ता नज़र आ जाए लेकिन, वह जाता भी तो कहाँ? शहर में वह किसी को जानता तक नहीं था और न ही, उसके पास इतने ज़्यादा पैसे थे कि, वह बड़े आराम से कहीं भी जा सके| एक दिन सुबह सुबह अंधेरे में ही, वह लंगड़ाते हुए बैसाखी के सहारे, अपने गाँव से बाहर निकल पड़ा और जैसे ही सूर्य उदय हुआ, वह काफ़ी दूर तक आ चुका था| इतनी देर पैदल चलने पर आर्यन को थकान हो चुकी थी इसलिए, वह एक बड़े से पत्थर के पास बैठ जाता है| थोड़ी देर आराम करने के बाद, उसकी नज़र पत्थर पर बनी एक मूर्ति पर पड़ती है| मूर्ति का आकार बहुत ही छोटा था| वह मूर्ति के क़रीब पहुंचकर ग़ौर से देखता है| यह मूर्ति काफ़ी अजीब थी जिसमें, नीचे का हिस्सा किसी जानवर की तरह और ऊपरी हिस्सा, इन्सानों की तरह दिखाई दे रहा था| आर्यन ने मूर्ति को हाथ से छूकर देखा तो, उसे एहसास हुआ कि, यह तो पत्थर के ऊपर अलग से लगायी गई है| उसने पूरी ताक़त से मूर्ति को निकालने की कोशिश की लेकिन, वह क़ामयाब नहीं हुआ| ग़ुस्से में आकर उसने मूर्ति को ज़ोर से धक्का मारा तो, मूर्ति पत्थर के अंदर घुस गई और वह पत्थर दो हिस्सों में बँट गया| पत्थर के हटते ही आर्यन की नज़र, सामने खड़ी एक ख़ूबसूरत कार पर पड़ी| कार की संरचना अद्भुत थी| आर्यन डरते हुए धीरे धीरे कार के पास पहुँचा| जैसे ही उसकी नज़र, कार के नीचे पड़ी तो, उसे ताज्जुब हुआ क्योंकि, कार में कोई चके मौजूद नहीं थे| कार के दरवाज़े पर एक पंजे का निशान था| आर्यन ने जैसे ही उसे अपने हाथों से स्पर्श किया तो, एक तेज़ रोशनी के साथ कार का दरवाज़ा खुल गया| जिसे देखते ही, आर्यन डर से पीछे हट गया लेकिन, जैसे ही उसकी धड़कन सामान्य हुई, वह हिम्मत करके कार के अंदर बैठ गया| कार में बैठते ही, सीट बेल्ट अपने आप आर्यन के ऊपर फिक्स हो गये और दरवाज़ा बंद हो गया| आर्यन को समझ में ही नहीं आ रहा था कि, वह इस कार को चलाएगा कैसे, जिसमें न ही टायर हैं और न, स्टीयरिंग? लेकिन, कुछ देर बाद उसके सामने, पूरी दुनिया का नक़्शा दिखाई देने लगा| आर्यन ने जैसे ही उस नक़्शे पर एक स्थान चुना अचानक, गाड़ी अपने आप आसमान में उड़ने लगी और कुछ ही सेकेंड के अंदर, रौशनी से भी तेज़ गति से, उसी जगह पहुँच गयी जिसे, आर्यन ने चुना था| चारों तरफ़ समुद्र की लहरें और उसके ऊपर आर्यन की पावर कार, हवा में तैर रही थी|

पावर कार (Power car)- स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी विथ मोरल (कार की कहानी):
Image by lordsse_design from Pixabay

आर्यन उड़ती हुई कार में बैठकर घबरा गया| वह मदद के लिए ज़ोर ज़ोर से आवाज़ लगाने लगा| तभी उसे कार के अंदर, एक आवाज़ सुनाई दी जिसमें, उसे संकेत दिया गया कि, यह कार उसकी इच्छा के अनुसार कहीं भी जा सकती है| बस उसे स्क्रीन पर दिख रहे, नक़्शे को टच करना होगा| यह बात सुनते ही, आर्यन की ख़ुशी का ठिकाना न रहा| वह अगले ही पल, नक़्शे में अपनी गाँव की लोकेशन डालकर पहुँच गया| गाँव के सभी लोग, आर्यन की कार देखकर दंग रह गए हालाँकि, गाँव के लोगों को तकनीकी चीज़ों की ज़्यादा जानकारी नहीं थी इसलिए, उन्होंने कार को शहर का कोई, उड़ने वाला खिलौना समझा| अब आर्यन दुनिया की हर जगह घूमना चाहता था| उसे पावर मिल चुकी थी| वह बिना किसी रोक टोक के अपनी मनमर्ज़ी की जगह घूमने लगा| देखते ही देखते, उसने दुनिया भर के नक़्शे को छान मारा लेकिन, लगातार घूमते रहने से उसे, उस कार में बोरियत लगने लगी| उसे समझ में ही नहीं आ रहा था कि, उसके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन कार है फिर भी, उसकी ख़ुशी बढ़ने की वजह कम होती जा रही है| दरअसल, अब उसे उस कार में घूमने से, पहले वाला मज़ा नहीं मिल रहा था| कुछ ही दिनों में, वह कार से पूरी तरह ऊब चुका था| एक दिन, वह अपने घर में दादा दादी के साथ बैठा था तभी, एक हेलिकॉप्टर आसमान में उड़ता हुआ दिखाई दिया| हेलीकॉप्टर देखते ही गाँव के लोगों की भीड़ लग गई| कुछ ही पलों में हेलीकॉप्टर गांव में उतर आया| जैसे ही हेलीकॉप्टर का दरवाज़ा खुला, गाँव वाले घबरा गए क्योंकि, हेलीकॉप्टर के अंदर से आर्मी के जवान, बड़ी बड़ी बंदूकों के साथ निकलने लगे| देखते ही देखते आर्मी के जवानों ने, पूरे गाँव को घेर लिया| आर्मी की इतनी सख़्त पहरेदारी से, गाँव में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे| आर्यन खड़े खड़े यह तमाशा देख रहा था| दरअसल, आर्मी के सैटेलाइट पर, आर्यन की पावर कार ट्रेक की गई थी जिसमें, इस गाँव की लोकेशन मिली| गाँव के कुछ लोगों को, आर्मी की बात सुनते ही एहसास हुआ कि, हो ना हो ये लोग, उसी शहरी खिलौने को देखने आए हैं जो, आर्यन के पास है| अचानक गाँव के एक व्यक्ति ने, आर्यन की ओर इशारा करते हुए कहा, “आर्यन जाओ, अपना शहरी खिलौना लेकर आओ| लगता है ये लोग, वही देखना चाहते हैं|” उस व्यक्ति की बात सुनते ही आर्यन ने हड़बड़ाहट में कहा, “मेरे पास कोई खिलौना नहीं है” लेकिन आर्मी तब तक उसके घर की ओर चल पड़ी थी| जैसे ही आर्मी के जवानों ने, आर्यन के घर के अंदर प्रवेश किया| उनकी नज़र उस कार पर पड़ी जिससे, उनके होश उड़ गए| उन्होने आज तक ऐसी कोई कार नहीं देखी थी| आर्मी के अधिकारियों ने कार को हेलिकॉप्टर की मदद से, हवा में उठा लिया और गाँव से वापस चले गए|

पावर कार (Power car)- स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी विथ मोरल kahani (कार की कहानी):
Image by Flickr

उनके जाते ही आर्यन दुखी होकर बैठ गया| आर्यन का मायूस चेहरा देखकर, उसके दादा जी ने उससे कहा, “बेटा कोई भी शक्ति केवल मनोरंजन के लिए नहीं मिलती| उसका एक सार्थक उद्देश्य होता है जिसकी, पहचान करना आसान बात नहीं| शायद तुमसे बेहतर आर्मी के लोग उस कार का उपयोग कर सकें|” अपने दादाजी की बात सुनकर, आर्यन को थोड़ी राहत मिली| यहाँ आर्मी अपने रिसर्च सेंटर में कार को लाकर, कई पैमानों में जाँच करती है लेकिन, इस कार की तकनीक आर्मी के समझ से परे थी| अधिकारियों ने तय किया कि, इसकी जाँच करने के लिए, अंतरिक्ष से संबंधित वैज्ञानिकों को बुलाना चाहिए| जैसे ही अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने कार को देखा तो, उन्हें कुछ ही समय में कार के बारे में पता चल गया|

पावर कार (Power car)- स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी विथ मोरल (car ki kahani):
Image by Flickr

उन्होंने आर्मी के अधिकारियों को समझाते हुए कहा कि, “यह एलियंस के द्वारा बनायी हुई कार है जिसे, सूर्य की रोशनी से चार्ज किया जाता है लेकिन, इसे चलाना मुश्किल है क्योंकि, इसे उसी व्यक्ति के DNA से कनेक्ट कर दिया गया है जो, इसे पहले से चला रहा था और यह कार उसके बिना कोई और नहीं चला सकता| इस रहस्य के पता चलते ही, आर्मी ने आर्यन को लेने के लिए एक दल भेजा| पहले तो आर्यन आने को तैयार नहीं था लेकिन, जब उसके दादा ने उसे समझाया तो, वह आर्मी वालों के साथ आने को तैयार हो गया| आर्यन लंगड़ाते हुए पावर कार के नज़दीक पहुँचा तो, वह अपने आप स्टार्ट हो गई| जिसे देखकर सभी दंग रह गए| आर्यन ने कार की सभी खूबियां, आर्मी के सामने रख दी| आर्मी को समझ में आ चुका था कि, उनके पास एक भी ऐसा वायुयान नहीं है जो, इतनी तेज़ी से गति कर सके| वैज्ञानिकों की सलाह पर, आर्यन को पावर कार का आधिकारिक चालक बनाया गया| साथ ही उसे आर्मी की तरफ़ से पायलट का दर्जा दिया गया| बस फिर क्या था, शुरू हो चुका था आर्यन का मुश्किलों से भरा रोमांचक सफ़र| जिसमें उसने आर्मी के साथ, कंधे से कंधा मिलाकर देश की रक्षा करना सीख लिया और अब, आर्यन की ज़िंदगी में फिर से खुशियों की बहार छाने लगी| आर्यन की नई ज़िंदगी की शुरुआत होते ही कार की कहानी ख़त्म हो जाती है|

मोटिवेशनल गुरु (Motivational Guru)- शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक कहानी

मोटा भाई (Mota bhai)- motivational thoughts in hindi
घृणा (moral stories in hindi)- जादुई जलपरी की कहानी
पहेली (Paheli)- hindi stories for Kids

Leave a Comment